Himalaya देश की एक प्रतिष्ठित हेल्थकेयर और दवा कंपनी है, जिसका उपयोग नवजात से लेकर वृद्ध महिला-पुरुषों तक सभी करते हैं। यह कंपनी दशकों से भारतीयों को किफायती, प्रभावी और प्राकृतिक आयुर्वेदिक उत्पाद उपलब्ध करा रही है।
भारत में शैंपू, फेसवॉश, बेबी केयर ऑयल और अन्य देखभाल उत्पादों के क्षेत्र में विदेशी कंपनियां जैसे Dove, Baby Johnson ने बाजार में एकाधिकार बना रखा है। इसके विपरीत, ‘Himalaya वेलनेस’ जैसी भारतीय कंपनियां आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तरीकों से निर्मित दवाइयां और देखभाल उत्पाद उपलब्ध कराकर देश की जनता के बीच विश्वास कायम करने में सफल रही हैं।
तो आज हम भारत की लोकप्रिय देखभाल और दवा निर्माता कंपनी ‘Himalaya Wellness’ के बारे में विस्तार से जानेंगे। इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि Himalaya company ka malik kaun hai? इसकी स्थापना किसने की, वर्तमान में हिमालय कंपनी के सीईओ कौन हैं, कंपनी का इतिहास क्या है और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
हिमालय वेलनेस भारत की एक प्रसिद्ध और पुरानी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसकी स्थापना उत्तराखंड के देहरादून शहर में की गई थी।
हिमालय कंपनी की स्थापना भारत की स्वतंत्रता से पहले, 1930 में श्री मोहम्मद मनाल द्वारा एक छोटे से भवन में की गई थी। आज इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में स्थित है।
हिमालय मुख्य रूप से व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों, आयुर्वेदिक और जड़ी-बूटी आधारित दवाओं, सफाई उत्पादों, पशु देखभाल, और अन्य चिकित्सा उत्पादों का निर्माण और वितरण करती है।
आज हिमालय वेलनेस भारत के साथ-साथ 100 से अधिक देशों में अपने उत्पादों की बिक्री करती है, जहां लाखों लोग इसे एक विश्वसनीय ब्रांड मानते हैं।

श्री मोहम्मद मनाल हिमालय कंपनी के संस्थापक और असली मालिक हैं।
श्री मोहम्मद मनाल एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें प्रकृति और जंगलों से विशेष लगाव था। वे अक्सर देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने जाते थे। बर्मा के जंगलों में अपने समय के दौरान, उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयों की शक्ति का अहसास हुआ। इस प्रेरणा से और स्वदेशी आंदोलन के प्रभाव में, श्री. मोहम्मद मनाल ने 1930 में उत्तराखंड के देहरादून में एक छोटे से भवन में हिमालय कंपनी की शुरुआत की।
ब्रिटिश हुकूमत के दौरान, जब देश में एलोपैथिक दवाइयों और विदेशी इलाज का चलन बढ़ता जा रहा था और पारंपरिक आयुर्वेदिक दवाइयों का प्रयोग घटने लगा, तब श्री मोहम्मद मनाल ने इस स्थिति को एक अवसर के रूप में देखा। उन्होंने 1930 में देश की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक और देखभाल उत्पाद कंपनी की शुरुआत की, ताकि भारतीय जनता को स्वदेशी और प्राकृतिक उपचार मिल सके।
Himalaya Wellness India Profile (Hindi)
Attribute | Details |
---|
Establishment Year | 1930 |
Headquarters | Bangalore, Karnataka, India |
Company Type | Health Care / Pharmaceuticals |
Key Members | Mr. Mohammad Manal (Founder) |
Shailendra Malhotra (CEO) |
Jayashree Ullal (CFO) |
Products | Personal care, Pharmaceuticals, Veterinary care, Ayurvedic medicines, and more |
Parent Company | Himalaya Global Holding Limited |
Website | himalayawellness.in |

Himalaya कंपनी का इतिहास
- 1930: हिमालया की स्थापना श्री मोहम्मद मनाल ने उत्तराखंड के देहरादून शहर में की थी। कंपनी ने एक छोटे से पहल के रूप में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उत्पादों को प्रदान करने का उद्देश्य रखा।
- 1933: श्री मनाल ने सर्पिना नामक एक स्थानीय जड़ी-बूटी की औषधीय गुणों से प्रेरित होकर इसे दुनिया की पहली प्राकृतिक एंटी-हाइपरटेंसिव दवा के रूप में पेश किया।
- 1950: हिमालया ने अपनी संचालन इकाई को देहरादून से मुंबई में स्थानांतरित किया, जिससे इसकी बाजार में उपस्थिति मजबूत हुई।
- 1955: कंपनी ने लिव 52 नामक हर्बल दवा लॉन्च की, जो जिगर के कार्य को सुधारने के लिए बनाई गई थी। यह कंपनी का सबसे सफल उत्पाद बन गया।
- 1960: मुंबई में सफलता प्राप्त करने के बाद श्री मोहम्मद मनाल और उनके बेटे मेराज मनाल ने बैंगलोर में एक नया कार्यकारी मुख्यालय स्थापित किया, जिससे कंपनी वैश्विक बाजारों में प्रवेश कर सकी और अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाया।
- 2003: कंपनी के सफल हर्बल उत्पादों और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के कारण हिमालया वेलनेस को ISO 9001:2000 प्रमाणन प्राप्त हुआ, जिससे इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा और कारोबार को और मजबूती मिली।
Himalaya द्वारा बनाये जाते यह देखभाल प्रोडक्ट और दवाइयाँ
आज हिमालय न केवल भारत में, बल्कि 100 से अधिक देशों में अपने चिकित्सा उत्पाद और हर्बल दवाएं बेचती है। लिव 52 के साथ शुरू हुआ कंपनी का सफर अब 500 से अधिक उत्पादों के साथ, हिमालय को एक वैश्विक हर्बल स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल संगठन के रूप में स्थापित कर चुका है।
हिमलाय वेलनेस द्वारा निर्मित प्रोडक्ट सूचि:
व्यक्तिगत देखभाल:
- बॉडी करे
- आये केयर
- फेस वाश
- हेयर आयल
- ओरल करे किट
- लिप केयर
- मेन्स केयर
शिशु देखभाल:
- बेबी लिक्विड क्लेन्ज़र
- बेबी लॉन्ड्री वाश
- बाथ
- डाइपर
- पोस्ट और प्री बाथ प्रोडक्ट
- बेबी ओरल केयर
माता देखभाल:
- बॉडी केयर
- इंटिमेंट केयर
- नरेशिंग केयर..अन्य
पशु देखभाल:
- जलकृषि औषद एव देखभाल
- देखभाल औषद
- पशुधन
- मुर्गी औषधि
होम केयर:
- फ्लोर क्लीनर
अन्य दवाइया (Pharmaceuticals):
- बच्चों का स्वास्थ्य
- डर्मा केयर
- सामान्य स्वास्थ्य
- मौखिक स्वास्थ्य
- महिला स्वास्थ्य
- पुरुषों का स्वास्थ्य

मेरे अंतिम शब्द
आज हिमालय जैसी कंपनी विश्वभर में भारत की संस्कृति और पुरानी आयुर्वेदिक तकनीकों को नए रूप में अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से प्रस्तुत कर, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
आज यह कंपनी भारत के प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ मिलाकर अनूठे स्वास्थ्य समाधान दुनिया भर में प्रस्तुत कर रही है, और हमे इस पर गर्व है।
तो दोस्तों, मैंने इस लेख में आपको हिमालय कंपनी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। इसमें बताया गया कि Himalaya Company ka Malik Kaun Hai, कंपनी का इतिहास, स्थापना, व्यापार, उत्पाद, और अन्य विशेष बातें। मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी और जानकारीपूर्ण साबित हुआ होगा। आपका समय देने के लिए धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s
भारत में नंबर 1 दवा कंपनी कौन सी है?
Sun Pharma देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता और वितरण कंपनी है।
हिमालय कंपनी का नया नाम क्या है?
पहले यह हिमालय ड्रग कंपनी के नाम से जानी जाती थी, जिसे बदलकर हिमालय वेलनेस कंपनी कर दिया गया है।
हिमालय कंपनी में कितने कर्मचारी काम करते हैं?
विकिपीडिया के अनुसार, कंपनी में 9,000 से 10,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
हिमालय कंपनी कितने देशों में व्यापार करती है?
हिमालय भारत सहित 100 से अधिक देशों में अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है।
भारत में सबसे बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी कौन सी है?
पतंजलि और हिमालय वेलनेस आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में प्रमुख कंपनियां मानी जाती हैं।
हिमालय के सबसे लोकप्रिय उत्पाद कौन से हैं?
हिमालय के प्रसिद्ध उत्पादों में Liv.52, शिशु देखभाल उत्पाद, और त्वचा देखभाल के लिए फेसवॉश शामिल हैं।
क्या हिमालय के सभी उत्पाद आयुर्वेदिक हैं?
हिमालय के अधिकांश उत्पाद आयुर्वेदिक और जड़ी-बूटियों पर आधारित हैं, जो प्राकृतिक स्वास्थ्य समाधान प्रदान करते हैं।
हिमालय वेलनेस का उद्देश्य क्या है?
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के संयोजन से स्वास्थ्य और देखभाल के उत्पाद विकसित करना।
Himalaya कंपनी का मालिक कौन है?
हिमालय वेलनेस के संस्थापक श्री मोहम्मद मानल हैं।
क्या वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति हिमालय के मालिक हैं?
नहीं, वह व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट हैं। यह दावा गलत है।
Himalaya वेलनेस कंपनी का इतिहास क्या है?
1930 में श्री मोहम्मद मानल ने देहरादून में हिमालय की स्थापना की थी।
हिमालय कंपनी के उत्पाद किन पर आधारित हैं?
हिमालय के उत्पाद आयुर्वेद और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर आधारित हैं।
क्या हिमालय के मालिक ने भड़काऊ बयान दिया है?
नहीं, यह दावा फर्जी है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि बयान सपा नेता का है।